ग्वालियर के ऐतिहासिका पंच कल्याणक महोत्सव में गजरथ रथ को खिंचेगे
Mar 01 2020
ग्वालियर। शिल्पी के हाथ लगे कंकर तो कंकर भी शंकर बन जाए। संस्कारित गर हो जाए मन तो मानव भी देवत्व को पा जाए। जिस प्रकार से एक अनगढ़ पत्थर योग्य शिल्पी के हाथ लगने पर भगवान की मूर्ति बन जाती है। कंकर शंकर बन जाता है। इसी प्रकार से योग्य गुरु के हाथ में हमारा मन संस्कारित होकर देवत्व को पा जाता है। यह पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आत्मा से परमात्मा बनने का विज्ञान है, कंकर से शंकर बनने की यात्रा है पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव। उक्त उद्गार जैन राश्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज ने आज षनिवार को नई सड़क स्थित चंपाबाग धर्मषाला में पंचकल्याण महोत्सव की मीटिंग में व्यक्त किए। मंच मुनिश्री विजयेष सागर महाराज एवं क्षुल्लक विष्वोत्तर महाराज मोजूद थे।
मुनिश्री ने कहाकि ग्वालियर के ऐतिहासिका पंचकल्याणक महोत्सव में गजरथ रथ को खिंचेगे। पंचकल्याणक सिद्घत्व की प्राप्ति का दर्शन है। जीव गर्भ से उठता है और यही धर्म का उत्स है। यहीं से प्रारंभ होती है, मानव से महामानव बनने की यात्रा। सद्विचारों का आचरण में परिवर्तन ही जीवन का मंगलाचरण है। जीवन का मंगलाचरण ही मोक्ष मार्ग का प्रथम चरण है और वह प्रथम चरण है आत्मा के परमात्मा होने का विश्वास क्योंकि विश्वास के धरातल पर ही मोक्षमार्ग की यात्रा प्रारंभ होती है। मोक्ष मार्ग की यात्रा का पूर्ण होना ही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा है। जो कि आत्मा के परमात्मा होने का संपूर्ण विज्ञान हैं। आत्मा के तल पर जीने वालों का क्रम है पंचकल्याणक। आत्मा के तल पर जीने वालों को आश्वासन है पंचकल्याणक। सत्य की विजय का प्रतीक है पंचकल्याणक।
मुनिश्री राश्ट्रसंत विहर्श सागर महाराज एवं विजयेष सागर महाराज ने सकल जैन समाज की बैठक में विराग विहर्श पंचकल्याणक प्रतिश्ठा महोत्सव समिति गठित कि गई। जिसमें अध्यक्ष महेष जैन गुरू, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज जैन, महामंत्री पवन जैन, कोशाध्यक्ष पंकज जैन एवं सहकोशाध्यक्ष अमन जैन, मु य संयोजक बालचंद्र जैन, सयोजक विकास गंगवाल, पदमचंद्र जैन, विनय कासलीवाल, राजेद्र जैन एडवोकेट और धरमचंद्र जैन। सहमंत्री प्रवीण गंगवाल, पंकज वाकलीवाल, विकास जैन पार्शद, राजेष जैन, मनोज जैन एडवोकेट, संजीव जैन। उपध्याक्ष रतन अजमेरा, निर्मल पाटनी, संजय जैन, महावीर प्रसाद जैन, सौरव जैन, संजीव जैन, सुरेषचंद्र जैन। मीडिया प्रवक्ता सचिन जैन आदर्ष कलम, एवं प्रचार प्रचास मनोज जैन एडवोकेट को मुनिश्री ने कार्य सौपे एवं अंन्य और पदाधिकारीयो को नियुंक्त ंिकए गऐ।
इन्हें पंच कल्याणक में भगवान के माता पिता और सौधर्म का सौभाग्य प्राप्त हुआ
जैन समाज कव प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया ंिक 15 से 20 मार्च होने वाले पंचकल्याण में भगवान के माता-पिता कोमलचंद षषि जैन, सौधर्म इंद्रा विजय रितु जैन, कुबेर राजीव राखी जैन, महायज्ञनायक अजय कुमार राधा जैन, ईषान दीपक जैन वंदना इंदौर, सानत कुमार संजय जैन रीतु जैन, माहेंद्र इंद्रा कमल जैन अन्नु जैन एवं ऋशभ कुमार अमन जैन निकिता जैन को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









