स्कूल में प्रवेश के लिए दी परीक्षा

Mar 01 2020

ग्वालियर। उत्कृष्ट और मॉडल विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा सेंटरों पर पहुंचना शुरू हो गए। रविवार को शहर के 6 सेंटरों पर उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार की सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी लेकिन परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ 8 बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां परीक्षार्थियों की तलाशी लेने के बाद प्रवेश दिया गया।