निगम प्रशासक ने लाल टिपारा गौशाला का किया अवलोकन गौ अभ्यारण्य को शीघ्र प्रारंभ करने की कार्रवाई तेजी से करने के निर्देश
Feb 29 2020
ग्वालियर २९ फरवरी २०२०/ नगर निगम द्वारा शहर में लाल टिपारा एवं मार्क हॉस्पिटल परिसर में संचालित की जा रही गौशालाओं की व्यवस्थाओं का अवलोकन संभागीय आयुक्त एवं निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा ने शनिवार को किया। उनके साथ नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा उपस्थित थे।
संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा ने लाल टिपारा गौशाला की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संचालन में सहयोग कर रहे संत लोगों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गौशाला में क्षमता से अधिक गौवंश होने पर चिंता भी व्यक्त की। संभाग आयुक्त श्री ओझा ने चर्चा के दौरान बताया कि गत दिनों जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा बरई के पास चिन्हित गौशाला स्थल नौलंदा ताल का भी अवलोकन किया है। उक्त भूमि गौ अभ्यारण्य के लिए बेहतर है। वहां पर गौ अभ्यारण्य की व्यवस्थाओं को करने के बाद गौवंश को शिफ्ट किया जा सकता है।
संभागीय आयुक्त श्री ओझा ने कहा कि नौलंदा ताल पर गौ अभ्यारण्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। पशुपालन मंत्री श्री लाखन सिंह से भी इस संबंध में चर्चा हो चुकी है। शासन स्तर से शीघ्र गौ अभ्यारण्य की सहमति भी प्राप्त हो सकती है। उन्होंने कहा कि गौ अभ्यारण्य को प्रारंभ करने से पहले नौलंदा ताल पर आवश्यक व्यवस्थायें गौवंश के लिए की जाना आवश्यक है। जिसमें पीने के पानी की उपलब्धता, गायों के लिए शेड आदि की व्यवस्था प्रमुख है।
संभाग आयुक्त श्री ओझा ने चर्चा के दौरान यह भी कहा कि निगम द्वारा अस्थायी रूप से मार्क हॉस्पिटल परिसर में संचालित गौशाला को भी अन्यत्र स्थापित किया जाना है। इसके लिए भी स्थान का चयन किया जा रहा है। उन्होंने गौशाला का भ्रमण कर वर्तमान में की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा ने यह भी कहा कि गौशालाओं का संचालन केवल शासन एवं निगम के माध्यम से किया जाना उचित नहीं है। उक्त कार्य में समाज और जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी आवश्यक है। शासन की भी प्राथमिकता बेसहारा गौवंश को व्यवस्थित करने की है। इस दिशा में शीघ्र ही प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं निगम के अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भी चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगीं।
नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने बताया कि नगर निगम द्वारा वर्तमान में लाल टिपारा एवं मार्क हॉस्पिटल परिसर में संचालित गौशालाओं की व्यवस्थायें की जा रही हैं। दोनों ही गौशालाओं में क्षमता से अधिक गौवंश है। क्षमता से अधिक गौवंश होने के कारण संचालन में भी परेशानी आ रही है। इसके साथ ही गौवंश निरंतर गौशालाओं में बढ़ता जा रहा है। जिले में एक गौ अभ्यारण्य की आवश्यकता लम्बे समय से की जा रही है। नालंदा ताल पर गौ अभ्यारण्य बनने से बेसहारा गौवंश को बेहतर स्थान और माहौल उपलब्ध होगा।
सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से गौशालाओं का निर्माण किया जाकर बेसहारा गौवंश को व्यवस्थित गौशालाओं में रखने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में निर्माणाधीन गौशालाओं का निर्माण कार्य भी शीघ्र ही पूर्ण कर गौशालाओं को प्रारंभ करने का कार्य किया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









