खुशियों की दास्तां कैरियर फेयर से अजय सिंह को मिला रोजगार
Feb 29 2020
ग्वालियर २९ फरवरी २०२०/ कैरियर फेयर के माध्यम से युवा शिक्षित बेरोजगार श्री अजय सिंह आज देश की जानी-मानी धागा बनाने वाली कंपनी बिलोसा में च्च्सेफ्टी एण्ड लॉस प्रिवेटेशन विभागज्ज् में प्रबंधक के पद पर दादर नगर हवेली में अपनी सेवायें दे रहें हैं।
गोले का मंदिर ग्वालियर निवासी श्री अजय सिंह ने विज्ञान में स्नातक करने के बाद जॉब के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं। इस बीच उन्हें पता चला कि शासकीय विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर में कैरियर फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस कैरियर फेयर के माध्यम से देश की जानी-मानी कंपनियां अलग-अलग क्षेत्रों में शिक्षित बेरोजगारों को चयन कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।
श्री अजय सिंह ने शासकीय विज्ञान महाविद्यालय द्वारा आयोजित कैरियर फेयर मेले में पहुँचकर अपना आवेदन किया। उनके दस्तावेजों का परीक्षण एवं साक्षात्कार उपरांत उनका चयन च्च्वेदांता एल्युमीनियम कंपनीज्ज् में हुआ। लेकिन कुछ कंपनी में काम करने के बाद वे आज देश की जानी-मानी कंपनी बिलोसा में प्रबंधक के पद पर कार्य कर रहे हैं। इस पर पर उन्हें प्रतिवर्ष ४.५ लाख से लेकर ५ लाख रूपए का पैकेज प्राप्त हो रहा है। उनका कहना है कि कैरियर फेयर के बाद मिले रोजगार से आज उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









