गंदे एवं पीले पानी की समस्या के निराकरण के लिये कन्ट्रोल रूम गठित ग्वालियर २९ फरवरी २०२०/ कार्यसुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से नगर निगम सीमान्तर्गत जल कर उपभोक्ताओं को प्रदाय किये जाने वाले जल प्रदाय से संबंधित गंदे एवं पीले पानी की समस्याओं के निराकरण हेतु निगम मुख्यालय तृतीय तल जल प्रदाय शाखा में कन्ट्रोल रूम गठित किया है, जिसका मोबाईल नम्बर ८८१५८७८०९८ है। जल प्रदाय संधारण खण्ड क्रमांक १ कार्यापालन यंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मियों में गंदे व पीले पानी की समस्यायें बहुत रहती हैं उनके निराकरण के लिए निगम मुख्यालय में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें श्री राहुल पवैया और श्र मनोज बाथम को ड्यिूटी लगाई गई है। शहर के नागरिक गंदे पानी की शिकायते कन्ट्रोल रूम पर कार्यरत कर्मचारियों को इस नम्बर ८८१५८७८०९८ नम्बर पर कर सकते हैं। कन्ट्रोल नम्बर पर शिकायत आने के बाद संबंधित शिकायत संबंधित क्षेत्र के इंजीनियर को निराकरण हेतु प्रेषित करेगें।

Feb 29 2020