बैजाताल पर शहरवासी अब रात ८ बजे तक कर सकेगें नौकायान ग्वालियर २९ फरवरी २०२०/ नगर निगम ग्वालियर द्वारा बैजाताल पर शहरवासियों के मनोरंजन के लिए प्रारम्भ की गई नौकायान की सुविधा दी जा रही हैं। पर्यटकों की अधिक संख्या और सुविधा को देखते हुए नौकायान करने के समय को बढाकर दोपहर २ से रात ८ बजे तक कर दिया है। प्रभारी बोट क्लब ने जानकारी देते हुए बताया कि बोट क्लब बैजाताल पर १ मार्च २०२० से बोटिंग का समय दोपहर ०२ से रात ८ बजे तक कर दिया है। बोट क्लब बैजाताल पर प्रति शुक्रवार अवकाश रहेगा। साथ ही आने वाले पर्यटकों के लिए बोटिंग का शुल्क प्रति व्यक्ति ३० रूपये १२ वर्ष तक के बच्चों के लिये तथा सिनियर सिटीजन के लिए २० रूपये एवं दिव्यांग के लिये निशुल्क रहेगा। साथ ही बोटिंग का समय ३० मिनिट का रखा गया है।

Feb 29 2020