लूट के आरोपी पकड़े, 50 हजार बरामद

Feb 29 2020

ग्वालियर। भैस बेचकर आ रहे युवक पर कट्टे की नोक पर पचास हजार रुपए लूटने वाले आरोपी को मुरार थाना पुलिस ने छह घंटे में ही दबोच लिया है। आरोपी लोडिंग चालक का ममेरा भाई निकला है और पूरी वारदात की योजना ड्राइवर ने ही बनाई थी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि रुपए देखकर उसे लालच हो गया था, क्योंकि उसका मालिक हर माह सैलरी में से रुपए काट लेता था और इससे वह नाराज था।
मुरार थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि शाहिद खान निवासी मोतीझील ने मोहनपुर में दो भैसों का सौंदा 75 हजार रुपए में किया था।रुपए लेकर उन्होंने अपने भाई इत्मियाज को ड्राइवर दिलीप बघेल के साथ भेजा था। अभी वे लाल टिपारा के पास पहुंचे थे कि तभी एक बदमाश आया और कट्टे की नोक पर गाडी की ड्रावर में रखे पचास हजार रुपए लूट ले गया। 
पुलिस को पूछताछ में इत्मियाज खान ने बताया कि दिलीप के पास एक कॉल आया था और उसने किसी को डाले से लटकने की कहा था। इसका पता चलते ही पुलिस ने मोबाइल नंबर की पड़ताल की तो पता चला कि नंबर उसके ममेरे भाई रवि बघेल निवासी मोतीझील का है। इसका पता चलते ही एक पार्टी मोतीझील भेजी और रवि को दबोच लिया। इसके बाद उन्हें अलग-अलग कमरों में ले जाकर पूछताछ की तो वे टूट गए और वारदात करना स्वीकार करते हुए बताया कि मालिक उसे परेशान करता था और हर माह उसकी सैलरी से रुपए काट लेता था, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। 
सराहनीयभूमिका-
उक्त बदमाशों को गिर तार करने मे थाना प्रभारी मुरार अमित भदौरिया विसराम सिंह, आर दिनेष राजावत, लोकेन्द्र ंिसंह, बेताल, मकरन्द सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।