राह भटके मासूम भाई बहन को डायल-100 सेवा ने बच्चों को माँ से मिलवाया
Feb 29 2020
ग्वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर थाना बहोड़ापुर क्षेत्र में कटीघाटी रोड़ पर नूर मस्जिद के पास दो बच्चे मिलें हैं, रास्ता भटक गए हैं तथा अपने माता-पिता के बारे मे कोई जानकारी नहीं दे पा रहै है । राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना बहोड़ापुर एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर को सूचित करते हुये डायल 100 एफ़आरवी को भेजा गया। एफ़आरवी स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को अपने संरक्षण मे लिया तथा पी ए सिस्टम से एनाऊंस करते हुये उसके परिजनों की तलाश शुरू की तथा परिजनों की जानकारी मिलने पर सत्यापन उपरांत सकुशल बच्चों को उनकी माँ के सुपुर्द किया।।
प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 4 वर्षीय कुन्ती एवं 2 वर्षीय इनायत निवासी इस्लाम पुरा ग्वालियर अपने घर के बाहर खेलते हुये घर से दूर निकलकर रास्ता भटक गए थे जिनको अकेला घूमते देखकर स्थानीय लोगों द्वारा डायल-100 पर इसकी सूचना दी। सूचना पर डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ आरक्षक ब्रजेन्द्र धाकड़, पायलट मोनू परिहार द्वारा मौके पर पहुँचकर बच्चे के परिजनों की तलाश कर उनकी माँ तक सकुशल पहुंचाया। डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ की तत्परता तथा प्रयास के कारण मासूम भाई बहन सुरक्षित अपने परिजनों के पास पहुँच पाये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









