बिजली बिल का अग्रिम भुगतान करने पर छूट ग्वालियर 28 फरवरी 2020 मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपालए होशंगाबादए ग्वालियर एवं चंबल संभाग के निम्नदाब उपभोक्ता बिजली बिल की राशि का ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन अग्रिम भुगतान भी कर सकते हैं। यह राशि कितनी भी हो सकती है। अग्रिम राशि जमा करने की कोई सीमा नहीं है। उपभोक्ताओं द्वारा जो अग्रिम राशि जमा की जाएगीए उसमें उपभोक्ता के चालू बिजली बिल की राशि को समायोजित कर शेष राशि पर माह के आखिर में एक प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। ऑनलाइन भुगतान करेंए 20 रूपये तक की छूट पाएं मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने निम्नदाब उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान कर अधिकतम 20 रूपये तक अपने बिल में छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसी प्रकार उच्चदाब उपभोक्ता ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान कर अधिकतम एक हजार रूपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि यदि कोई उपभोक्ता ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान करता है तो उसके द्वारा कुल जमा किए गए बिल पर आधा प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अधिकतम 20 रूपये तक होगी और न्यूनतम 5 रूपये होगी। इसी प्रकार जो उच्चदाब उपभोक्ता हैं यदि वे ऑनलाईन बिजली बिल का भुगतान करते हैं तो उनके द्वारा कुल जमा किए गए बिजली बिल पर आधा प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अधिकतम एक हजार तक हो सकती है। ऑनलाईन भुगतान के विकल्प मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निम्न दाब उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिलों के भुगतान की सुविधा एमण्पीण्ऑनलाईनए एटीपी मशीनए कॉमन सर्विस सेन्टरए कंपनी पोर्टल ;नेट बैंकिंगए क्रेडिटध्डेबिट कार्डए यूपीआईए ईसीएसए ईबीपीएसए बीबीपीएसए कैश कार्ड एवं वॉलेट आदिद्ध पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप एवं कम्पनी की वेबसाइट चवतजंसण्उचब्रण्पद के माध्यम से उपलब्ध है। उपभोक्ता अपने क्रेडिट कार्डए डेबिट कार्डए कैश कार्ड या 50 से अधिक बैंकों की इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान कर सकते हैं।

Feb 28 2020