डाकघर बचत खातों में न्यूनतम 500 रूपये शेष होना जरूरी ग्वालियर 28 फरवरी 2020 भारत सरकार ने डाकघर बचत बैंक खातों के लिए न्यूनतम 500 रूपये कि राशि का शेष बनाए रखना नियत किया है । इस संबंध में अधीक्षक डाकघर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार यदि खाता धारक इस न्यूनतम शेष को बनाए रखने में असफल होते हैं तो प्रति वर्ष शुल्क के रूप में उनके खाते में से 100 रूपये काटे जायेंगे और इस शुल्क की कटौती के उपरांत यदि खाते में शेष राशि निरंक हो जाती है तो खाता स्वयमेव बंद हो जाएगा । ऐसे जमाकर्ता जिनके बचत खाते में न्यूनतम 500 रूपये से कम राशि का शेष हो तोए वे असुविधा से बचने के लिए अपने खाते का शेष बढ़ाकर 500 रूपये या इससे अधिक करें।

Feb 28 2020