खाद्य मंत्री श्री तोमर ने 11.80 लाख रूपये की लागत से बनने वाले नाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया
Feb 28 2020
ग्वालियर 28 फरवरी 2020/ प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने न्यू काॅलोनी तिकोनिया पार्क में नाला निर्माण कार्य के भूमिपूजन करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। आम जनों को पानी, सीवर और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध हों, इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र में विकास काफी तेजी से कराये जा रहे हैं। जिनका लाभ आने वाले समय क्षेत्र की जनता को मिलेगा। इस अवसर पर बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने न्यू काॅलोनी तिकोनिया पार्क में 11.80 लाख रूपये की लागत से बनने वाले सीमेंट कंाक्रीट नाला निर्माण कार्य के भूमि पूजन अवसर पर क्षेत्र के नागरिको से कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूँ। क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के बारे में आप मुझे बतायें में उनका निदान करूंगा। आपका सेवक आपके पास आया है। आपके क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आयेगी। नाला बनने से क्षेत्र में पानी निकासी की समस्या से निजात तो मिलेगी ही साथ ही नोनिहालों का कई बीमारियों से बचाव भी होगा।
प्रदेश के खाद्य मंत्री श्री तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विधवा पेंशन एवं निराश्रित पेंशन की राशि 300 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए कर दी गई है। साथ ही बिजली के बिल अब कम आने लगे हैं और कहा कि आमजन की समस्याओं को देखते हुए प्रत्येक जोन पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं जिससे आमजन की समस्याओं का निराकरण तुरंत किया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









