आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Feb 28 2020
ग्वालियर। सिरोल थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने कीरतपुरा टेकनपुर स्थित अपने निवास पर कमरे में बंद होकर स्वयं को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण परिवारिक कलेश बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक राकेश सेनवार पुत्र रामवीर उम्र 44 वर्ष निवासी कीरतपुरा थाना आंतरी रात के भोजन के बाद अपने कमरे में चले गए। यहां उन्होंने छत पर लगे कुंदे से फंदा बनाया और लटक गए। इस घटना के काफी देर बाद बच्चे कमरे के बाहर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। परिजनों को आशंका हुई तो अन्य लोगों की मदद से दरवाजा खोला गया। देखा तो आरक्षक का शव फंद से झूल रहा था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से शव को उतारा और बॉडी की जांच शुरू की। जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्वालियर रवाना किया।
तनाव में थे आरक्षक
बताया जाता है कि रामवीर के दो पुत्र हैं। लेकिन घर में अन्य कारणों से लेश होने के कारण वे तनाव में रहते थे। इसी तनाव के चलते घर में विवाद भी होते थे। रामवीर सिरोल थाना में ड्यूटी देने के लिए कीरतपुरा से आते थे। सिरोल थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने नाम न देने की शर्त पर बताया कि कुछ माह से रामवीर तनाव में था। इसके कारण थाने का कार्य भी उससे प्रभावित हो रहा था।
वहीं मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा में रहने वाले एक 30 वर्ष के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी अनुसार ब्रजेश पुत्र सोनेरा बाल्मीक ने अज्ञात कारण से स्वयं को कमरे में बंद किया और फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को मालूम हुआ तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके जाकर पड़ताल की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









