फरवरी की विदाई पर बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज

Feb 28 2020

ग्वालियर। मौसम में अगले 24 घंटे में भारी परिवर्तन देखने को मिल सकता है। फरवरी की विदाई किसानों पर भारी पड़ सकती है। शुक्रवार को माह का दूसरा अंतिम दिन है। इन दो दिन में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के भी चलने का अनुमान जताया है।
इसके बाद दो से चार मार्च के बीच भी बारिश की संभावना जताई गई है। बीते रोज दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 डिग्री Óयादा रहा। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह अब तक गुलाबी सर्दी का एहसास था, लेकिन पिछले तीन दिन से सामान्य से ज्यादा तापमान होने के कारण गरम कपड़े पूरी तरह से हट गए और उनकी जगह शर्ट में लोग दिन में नजर आ रहे हैं।