युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Feb 28 2020

ग्वालियर। एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
मुरार थाना क्षेत्र के लाल टिपारा निवासी बृजेश वाल्मीक (36) पुत्र सुन्हेरी वाल्मीक प्रायवेट जॉब करता था। वह मार्केट से घर आया और अपने कमरे में साफी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। हादसे का पता उस समय चला जब उसकी पत्नी रेखा काम से वापस लौटी तो वह फंदे पर झूल रहा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को चिकित्सकीय जांच के लिए पीएम हाउस भेज दिया है। फिलहाल पता नहीं चल सका है कि किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या की है।
पुलिस को जांच में पता चला है कि मृतक के बच्चे नहीं थे, इसलिए उसने कुछ समय पूर्व एक बच्ची गोद ली थी। साथ ही पता चला है कि मृतक शराब का आदी था और तब भी शराब के नशे में था।