प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग की शादी
Feb 28 2020
ग्वालियर। थाना महाराजपुरा इलाके के शताब्दीपुरम इलाके में नाबालिग की शादी की सूचना पर मौके पर पहुंची पिंक सेल प्रभारी जयति सिंह ने महिला विकास विभाग व पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचकर बाल-विवाह रुकवा दिया। वधु पक्ष के परिजनों से जब शादी के मण्डप में बैठी नाबालिग से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो वधु पक्ष के परिजनों ने अपनी गलती मानते हुए स्वीकार किया कि उनकी बेटी अभी अठारह साल की नहीं हुई है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नाबालिग को रात में ही महिला विकास की निगरानी में मुरार स्थित बालिका गृह में पहुंचा दिया। मुरार एसडीएम व पिंक सेल की प्रभारी जयति सिंह ने बताया कि इस नाबालिग को शुक्रवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात महाराजपुरा टीआई मिर्जा आसिफ बैग के मेाबाइल पर किसी ने सूचना दी कि थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम इलाके में एक नाबालिग की शादी हो रही है। बाल-विवाह की सूचना मिलते ही टीआई ने बिना समय गंवाए इस मामले की सूचना पिंक सेल को दी। साथ ही डायल 100 सत्रह में तैनात आरक्षक कैलाश शर्मा सुरेश भदौरिया एवं वापयलट शिवदत्त उपाध्याय मौके पर जा पहुंचे थे। इन्होंने मामला पता चलते ही सूचना दी थी।
मौके पर पहुंची टीम को देख वर व वधु पक्ष में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची टीम ने जब वधु पक्ष के परिजनों से बालिका की आयु के संबंध में दस्तावेज प्रस्त़ुत करने को कहा तो वधु पक्ष को अपनी गलती का अहसास हो गया और परिजनों ने मौके पर मौजूद पिंक सेल प्रभारी जयति सिंह को बताया कि उनकी बेटी अभी बालिग नहीं हुई है और शादी समारोह में मौजूद दोनों परिवारों द्वारा बालिका की आयु 17-18 के बीच होना बताई गई। संयुक्त दल द्वारा बालिका को विवाह स्थल से अपनी निगरानी में लेकर रात में ही मुरार स्थित बालिका गृह पहुंच दिया। शुक्रवार बालिका को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संयुक्त दल में पिंक सेल प्रमुख जयति सिंह, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी शालीन शर्मा परियोजना अधिकारी मुरार विवेक विंचुरकर, स्थानीय पर्यवेक्षक गायत्री देवी सिंह व बबीता तोमर, स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यक रचना चौहान तथा थाना प्रभारी महाराजपुरा मिर्जा आसिफ बैग व पुलिस बल शामिल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









