मंदिर दर्शन करने गई युवती की कुण्ड में गिरने से मौत

Feb 27 2020

ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित महलगंाव में करौली माता के मंदिर में दर्शन करने गई एक युवती की मंदिर परिसर में बने कुण्ड में अचानक से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवती के बुआ के लड़के कैलास निवासी महलगांव ने बताया कि काजल रजक पुत्र रामहेत उम्र 18 निवासी सिंधिया नगर महलगांव में करौली माता मंदिर के दर्शन के लिए अपने परिवार के साथ आई थी। दर्शन करने के बाद काजल परिसर में बने कुण्ड में नीचे की तरफ चली गई। इस दौरान उनके पिता भी साथ थे। इतने में ही अचानक से काजल का पैर फिसला और वह कुण्ड में गिर गई। अन्य लोगों ने उसको बाहर निकाला। आज सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।