अज्ञात का शव मिला

Feb 27 2020

ग्वालियर। पड़ाव थाना क्षेत्र के मानसिंह चौराहे के पास गुरुवार सुबह एक 45 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव मिलने का पता चलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के बारे में पता चला है कि वह भिखारी था और बीमार चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है।