ब्लॉक अध्यक्ष ने बिजली समस्या निवारण शिविर लगाया

Feb 27 2020

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक के दिशानिर्देशन में किशनबाग वार्ड क्रमांक 1 में विधुत समस्या निवारण जनसुनवाई शिविर लगाया जिसमे सहायक प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा 1700 रु में मोके पर 3 कनेक्शन प्रदाय कर कर्मचारियों को भेज कर मीटर लगवाये गए एवं 15 नए कनेक्शन हेतु आवेदन प्राप्त हुए जिनके मीटर लगाए जाएंगे एवं 50 गलत बिलो का संशोधन कर उनको मोके पर ठीक किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के द्वारा गलत विद्युत बिलों को सही करवाने का एवं कम राशि मे नए कनेक्शन दिए जाने को लेकर उपभोक्ताओं को सुविधाएं दिलवाये जाने का अभियान चलाया रखा है जिसमे अभी तक लगभग 350 बिजली बिलों का सुधार करवाया जा चुका है। ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा है कि समस्या आपकी,संघर्ष हमारा कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विद्युत समस्या निवारण शिविर में युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के अलावा मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ कांग्रेस के अदुल रज्जाक, डॉ रहीश कुरैशी, निशा मिर्जा, प्रिया जखोटिया, मनोज शर्मा, सलमान खान,सोनू खान, सोनू गौर, नारायण मिश्रा, विजय राम, पूरन सिंह, रिंकू कुमार आदि उपस्थित रहे।