दो बाइक चोर अरेस्ट

Feb 27 2020

ग्वालियर। थाटीपुर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए चोरों से पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए दोनों चोर भाई है और इससे पहले पुलिस ने इसी गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा था और उनसे चोरी की 11 बाइकें बरामद की थीं। पुलिस पूछताछ कर शहर में चोरी करने वाले अन्य गिरोह की पूछताछ में जुट गई है। थाना प्रभारी थाटीपुर शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि हुरावली निवासी आकाश जाटव और अरविन्द जाटव पुत्र बाबूलाल जाटव को पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए वाहन चोर गिरोह से पूछताछ के बाद पकड़ा है और पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगा रही है कि उन्होंने कितनी वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अलावा वे शहर में चोरी करने वाले अन्य चोरों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस अफसरों की माने तो पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद कई वारदातों का खुलासा हो सकता है।