सस्ते की चाह में खरीदारों से मेला फुल
Feb 27 2020
ग्वालियर। मेले का समापन होने के साथ ही सस्ते की चाह में सैलानियों की भीड़ लगी हुई है और मेले में आने वाले सैलानी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आलम यह है कि दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों के बाहर लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया है। मेले की लाइट कटने के साथ ही दुकानदारों को सामान समेटने की हिदायत दी गई है और कल से स ती से पेश आया जाएगा। 27 दिसंबर से शुरू हुआ मेला फरवरी माह तक चला और मेले ने 850 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया, लेकिन इसके बाद भी मेले से कारोबारियों का मन नहीं भरा है।
दूरदराज से आने वाले व्यापारी लोडिंग, अनलोडिंग व किराया भाड़ा बचाने की चाह में बिना मुनाफे के सामान बेच रहे हैं। सैलानी भी सस्ता सामान खरीदने के लिए सुबह से ही व्यापार मेले में पहुंचना शुरू हो गए और आलम यह है कि हर सेक्टर में भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। मेले के समापन के बाद दुकानदारों ने यहां सामान समेटना शुरू कर दिया है तो वहीं इसे खत्म करने के लिए सड़क पर त त रखकर सैलानियों को शोर मचाकर बुला रहे हैं। मेले के समय पर जो जाकेट 400 रुपए और स्वेटर 200 रुपए में बिक रहा था वह आज 300 और 150 रुपए में बिक रही है। हालत यह है कि पुलिस दुकानदारों को समझाइश दे रही है कि वह अपना सामान समेटना शुरू करें और मेले को खाली करें, लेकिन दुकानदार भी पुलिस की सुनने को तैयार नहीं हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि आज अंतिम दिन है इसलिए रियायत दी जा रही है, कल से मेला खाली कराने के लिए स ती की जाएगी।
मेले की लाइट कटने के साथ ही जनरेटर और इनवर्टर की मांग भी बढऩे लगी है। सूरज डूबते ही लाइट कटौती के कारण मेले में अंधेरा हो गया, इससे दुकानदारों को माल बेचने और सामान समेटने के लिए परेशान होना पड़ रहा। दुकानदार जनरेटर और इनवर्टर किराए से लेकर रोशनी का इंतजाम करने में जुटे हुए हैं। कुछ दुकानदारों ने गैस की लालटेन और बैटरी वाली लाइटों से दुकानों में उजाला किया है।
व्यापार मेले की अवधि खत्म होने के साथ ही साइकिल स्टैण्ड का ठेका भी खत्म हो गया है। मेले में खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले वाहन मालिकों को अपने वाहनों की अब स्वयं रक्षा करनी होगी। मेले के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी वाहनों को आने-जाने से नहीं रोक रहे हैं जिसके चलते मेले में अच्छी-खासी भीड़ नजर आ रही है।
मेले में हर जगह सेल ही सेल लगी हुई है और सस्ते की चाह में सैलानी पहुंच रहे हैं तो वहीं दुकानदारों ने भी रूमाल से कम दाम में जाकेट, स्वेटर और मफलर बेचना शुरू कर दिया है। 100 रुपए में पांच स्वेटर और जाकेट बिक रहे हैं तो वहीं जींस की पेंट भी 150 रुपए से 200 रुपए और शर्ट 100 रुपए में दो बिक रही हंै। दुकानदारों का कहना है कि सर्दी का सीजन खत्म हो गया है और गर्मी शुरू, ऐसे में माल बेचकर मुनाफा ही निकाल लें। माल बच गया तो किराया भाड़ा खर्च करना पड़ेगा और लोडिंग, अनलोडिंग की मेहनत भी होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









