सिंधिया कन्या विद्यालय के सामने यातायात में बाधक सालों पुराने पेड़ काटे

Feb 27 2020

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा सिंधिया कन्या विद्यालय के सामने यातायात में बाधक बने वर्षों पुराने पेड़ काट दिए गए। पेड़ काटे जाने के कारण यहां पड़ाव से लेकर नदीं गेट तक वाहन फंसते रहे, जिससे घंटों जाम के हालात बने । इन हालात में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते बच्चों के वाहन भी फंस गए वहीं अन्य लोग भी जाम के कारण द तर विलंब से पहुंचे। हालांकि बाद में यहां व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल पहुंच गया, लेकिन मार्ग खाली न होने के कारण लोगों की दिक्कतें कम नहीं हुर्इं, कई को तो वापस होकर दूसरा मार्ग पकडऩा पड़ा। एसकेवी रोड पर सालों पुराने नीम के पेड़ बीच सड़क पर खड़े थे, लेकिन इस मार्ग को वनवे बना देने के बाद इन पेड़ों के कारण दूसरा मार्ग बेहद संकरा हो गया था, जिससे वाहनों के आवागमन में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था, चूंकि मार्ग काफी व्यस्त रहता है ऐसे में आए दिन पेड़ों से टकराकर वाहन चालक चोटिल भी हो जाते थे।
कुछ माह पहले तक चूंकि इस मार्ग पर यातायात का कम दबाव था, तब ज्यादा दिक्कत नहीं आती थी, लेकिन अब आरओबी बन जाने के कारण मुरार की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव तो यहां बढ़ा ही है साथ ही उपनगर ग्वालियर और पड़ाव की ओर से भी वाहन बड़ी सं या में यहां से गुजरते हैं, चूंकि यह मार्ग बेहद संकरा है ऐसे में पेड़ काटे जाने के बाद पूरी राहत तो नहीं मिलेगी, क्योंकि पहले ही यहां से तीन ओर से आने वाले वाहनों के आपस में भिडऩे का खतरा बना रहता है।
इस मार्ग पर जिन पेड़ों को काटा जा रहा है, इनके काटे जाने का कुछ सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा विरोध किया गया था, यही नहीं यहां प्रदर्शन कर मानव श्रंृखला भी बनाई गई थी, इनका विरोध इस बात को लेकर था कि पहले ही शहर विकास के नाम पर हजारों पेड़ों को काटा जा चुका है, ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को भी संरक्षित किया जाए।
पछले दिनों इन पेड़ों को काटे जाने के एवज में शहर में दो सौ पौधे नए लगाए जाने की बात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक में कही गई थी, इसके बाद अब इन पेड़ों को काटा जा रहा है।