कलेक्टर प्रतिनिधि की निगरानी में लाएं सामग्री
Feb 27 2020
ग्वालियर। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और पेपर लीक न हो पाए इसके लिए पूरी तरह से केंद्राध्यक्ष सावधानी बरतें। परीक्षा शुरू होने से पहले सामग्री को जब थाने से उठाने जाएं तो साथ में कलेक्टर द्वारा नियुक्त किए गए प्रतिनिधि को साथ लेकर जाएं। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित केंद्राध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात सुबह शासकीय पद्मा विद्यालय में शहर के 61 परीक्षा केंद्रों पर सामग्री का वितरण करने से पहले शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कही। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हो जाएंगी जिसके लिए अभी से ही तैयारियां की जा रही हैं और परीक्षा केंद्रों को तैयार कर दिया गया है। परीक्षा के दौरान नकल न हो इस पर जोर दिया जा रहा है तो पेपर लीक होने की घटना भी नहीं होना चाहिए यह भी बताया जा रहा है।
गुरूवार सुबह परीक्षा सामग्री लेने पहुंचे केंद्राध्यक्षों की जिला शिक्षाधिकारी विकास जोशी व संभागीय बोर्ड अधिकारी आरपी बरैया ने क्लास लगाई। उन्होंने हिदायत दी कि जिस दिन जिस विषय का पेपर हो उसे सावधानी से थाने से निकालकर लाएं और दो विद्यार्थियों के हस्ताक्षर करने के बाद ही पेपर का बंडल खोलें।
मोबाइल से पूरी तरह दूरी बनाए रखें, जिस तरह परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा सकते हैं, उसी तरह पर्यवेक्षक भी अपने मोबाइल केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकते हैं। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, केलकुलेटर और क प्यूटर सहित इलेक्ट्रोनिक उपकरणों पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। पर्यवेक्षक अपने मोबाइल को लेकर न आएं।
अगर इस दौरान स्विच ऑफ स्थिति में भी मोबाइल फोन परीक्षा केंद्र में मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र का सील बंद पैकेट पंचनामा बनाने के बाद ही खोलें।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं की तर्ज पर कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा आयोजित होना हैं। परीक्षा में पारदर्शिता बनी रहे इसकी जि मेदारी बीईओ, बीआरसी, जनशिक्षक व संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्षों को दी जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आदेशित किया है कि 5वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को सफेद कपड़े में लपेटकर रखा जाए और 8वीं की उत्तर पुस्तिकाओं को लाल कपड़े में लपेटा जाए, जिससे मूल्यांकन करने वाले शिक्षक भ्रमित न हों।
तनावमुक्त रहकर दें परीक्षा : भसीन
माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थी तनावमुक्त होकर प्रश्नपत्र हल करें और सकारात्मक सोच रखें। वर्षभर तक मेहनत कर जो अध्ययन किया है उसे इत्मिनान से कॉपी में लिखें। यह बात पुलिस कप्तान नवनीत भसीन ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर कही। श्री भसीन ने अभिभावकों से अपील की है कि हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छे नंबरों से पास हों और ऊंचाईयां छुएं।
उन्होंने माता-पिता से अपील की है कि वह पढ़ाई को लेकर बच्चों पर दबाव न बनाएं। बच्चों के साथ दोस्ती जैसा व्यवहार करें और पढ़ाई कार्य में उनकी मदद करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









