निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों के ईपीएफ एवं ईएसआई की समस्या के निराकरण के लिए दो दिवसीय शिविर प्रारम्भ ग्वालियर 26 फरवरी 2020 - नगर निगम ग्वालियर द्वारा आउट सोर्स कर्मचारियों के ईपीएफ एवं ईएसआई नम्बर के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन बाल भवन के सभागार में आयोजित किया गया। नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन के आदेशानुसार नोडल अधिकारी डाॅ. अतिबल सिंह यादव के निर्देशन मे जिन श्रमिको के ईपीएफ के खाते नही खुले थे उनसे निर्धारित प्रारुप मे जानकारी प्राप्त की जाकर उससे सम्बिधत अभिलेख प्राप्त किये गये। जिसमे कर्मचारियो द्वारा बालभवन मे उपस्थित होकर अपने अपने अभिलेख उपलब्ध कराये गये। दो दिवसीय केम्प में आज 50 आई डी के दस्तावेज जमा किये लगभग 500 श्रमिको को यूएएन आई डी के नम्बर दिये गये है। जिससे श्रमिको के द्वारा अपने मोबाईल पर ईपीएफ का ऐफ डाउन लोड करते ही ईपीएफ मे जमा राशी की जानकारी मिलने से श्रमिको मे हर्ष अनुभब हुआ। 1838 कर्मचारियो की यूएएन आई डी बन चुकी है। श्रमिकों के खाते न खुलने से उनके खातो मे ईपीएफ की राशी जमा नही हो रही थी। अब उनकी राशी उनके खातो मे ऐजेंसी द्वारा उनकी राशी खातो मे जमा कराई जायेगी। इसके लिये ऐजेसी राज सिक्योरिटी द्वारा कार्यबाही हेतु दो प्रतिनिधि भेजे गये है । 27 फरवरी 2020 को भी बाल भवन में केम्प का आयोजन किया जायेगा।

Feb 26 2020