सभी कर्मचारी इमानदारी से करें अपना कार्य
Feb 26 2020
ग्वालियर 26 फरवरी 2020 - नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर सफाई मित्रांे की उपस्थित और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के साथ आवारा जानवर पकडना और अतिक्रमण की गई सड़को से अतिक्रमण हटावाने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है।
उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा आज बुधवार को सुबह 7 बजे वार्ड निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री चैहान ने सफाई मित्रों की उपस्थिति की जानकारी ली जिसमें वार्ड 32 में 51 सफाई मित्रों मे से 10 अनुपस्थित मिले, वार्ड 57 मे 51 सफाई मित्रों मे से 06 अनुपस्थित मिले एवं वार्ड 58 में 50 सफाई मित्रों में से 06 अनुपस्थित मिले। कुल 152 सफाई मित्रों में से 22 कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिनके आज दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
शहर के निरीक्षण के दौरान श्री चैहान द्वारा अचलेश्वर चैराहा से सडक किनारे रखे ठेले एवं गुमटियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था। जिसपर मदाखलत विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 ठेले जप्त किये गये तथा यातायात में बाधा बन रहे 08 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाने की कार्यवाही की गइ। साथ ही उपायुक्त श्री चैहान द्वारा सुबह सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









