तिघरा प्लांट पर किये गये आवष्यक संधारण कार्य
Feb 26 2020
ग्वालियर 26 फरवरी 2020 - सहायक यंत्री तिघरा श्री केसी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अधीक्षण यंत्री के निर्देशानुसार आगामी ग्रीष्म काल में पानी की समस्या के निदान के लिए तिघरा प्लांट पर आवश्यक संधारण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते बुधवार 26 फरवरी 2020 को दोपहर 12 से 5 बजे तक तिघरा प्लांट को शटडाउन किया गया हैं।
श्री अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि तिघरा प्लांट पर संधारण कार्य राॅवाटर पंम्पिंग स्टेशन तिघरा के पम्प क्रमांक 03 की रोटेटिंग असेम्बली का संधारण कार्य उपरांत फिटिंग करने का कार्य कराया, राॅवाटर पंम्पिंग स्टेशन तिघरा के पम्प क्रमांक 03 की 400 एमएम डाया नवीन एनआरव्ही फिटिंग का कार्य कराया, अवाडपुरा बूस्टर पम्प हाउस पर खराब पडे मोटर पम्प क्रमंाक 02 को संधारण कार्य के लिये खोलकर वर्कशाॅप पर भेजा गया एवं जल शोधन संयत्र तिघरा पर फिल्टर क्रमांक 06 का संधारण कार्य किया गया। साथ ही निगम प्रशासक श्री एमबी ओझा एवं निगमायुक्त श्री संदीप माकिन के निर्देशानुसार ऐरीऐटर के यूनिट पर टाइल्स लगाने का कार्य, ऐरीऐटर के पास बनी एमएस की चेनल को हटाकर स्टेनलेस स्टील की चेनल एवं अन्य संधारण कार्य आगामी दिवस में शट डाउन लेकर शीघ्र कराया जायेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









