किसानों के उत्थान के लिए होगा मंथन

Feb 26 2020

ग्वालियर। अन्नदाता समाज की मु यधारा से जुडें़ और शासकीय योजनाओं का उसे लाभ मिले इसके लिए भारतीय किसान संघ द्वारा मंथन बैठक आयोजित की जाएगी और वर्षभर तक किए गए कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करने के साथ-साथ आगे आने वाले वर्ष में क्या कार्य किए जाने हैं इस पर भी मंथन होगा।
यह 3 दिवसीय संगोष्ठी 28 फरवरी से केदारधाम में शुरू होकर एक मार्च तक चलेगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनाथ चौधरी व कार्यक्रम प्रबंधक भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि 28, 29 और एक मार्च को यह मंथन बैठक होगी, जिसमें कई राज्यों के किसान और राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।