मुरार मुक्तिधाम के सामने से सात मकान तोड़े

Feb 26 2020

ग्वालियर। मुरार शमशान के सामने अवैध तरीके से बनाये गये मकानों के खिलाफ नगरनिगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। निगम के अमले ने शमशान के सामने बने 7 मकानों की तुड़ाई कर दी। इनको पिछले दिनों नोटिस दिये गये थे। इसके साथ ही यहां पर सब मिलाकर 40 मकान हैं। इन सभी को नोटिस दे दिये गये हैं। यदि जल्द ही मकानों को खाली नहीं किया गया तो उनको भी तोड़ा जायेगा। निगम ने जिन मकान को तोडऩे का काम किया है। उनके मालिकों ने विरोध जताया है।
क्षेत्रवासी दुर्गा प्रसाद गोयल, उषा मोर्य, रूपसिंह, भूपेश सिंह, रामलक्ष्मण, रघुवीरसिंह और भूरा गुर्जर का कहना है कि पीछे बने मकानों को तोडऩे की कार्यवाही जानबूझकर की गयी है। भवन अधिकारी सत्येन्द्र यादव ने बताया है कि श्मशान के सामने अवैध तरीके से मकान बने हुए थे।