बुधवार की सुबह मेले की कट गई लाइट
Feb 26 2020
ग्वालियर। व्यापार मेले का समापन हो गया है लेकिन इसके बाद भी सैलानियों की भीड़ बढ़ रही है। मेले में इन दिनों जमकर खरीदारी हो रही है। व्यापार मेले के समापन के 2 दिन बाद बुधवार की सुबह बिजली काट दी गई है, जिसके चलते अब कारोबारियों को अंधेरे में कारोबार करना पड़ेगा या फिर जनरेटर व इनवर्टर का सहारा लेना पड़ेगा। मेला प्राधिकरण और पुलिस अफसरों ने हिदायत दी है कि जनरेटर से मेले को रोशन नहीं होने दिया जाएगा।
मेले में समापन के साथ ही तीन दिन की मोहलत प्राधिकरण द्वारा दुकानदारों को सामान समेटने के लिए दी गई थी जो मंगलवार को पूरी हो गई। मेले की लाइट कटते ही बुधवार शाम को अंधेरा हो जाएगा जिसके चलते दुकानदारों को सूरज ढलने के साथ ही अपना सामान भी समेटना होगा और सैलानियों को भी अंधेरा होने से पहले खरीदारी कर वापस आना होगा। मेले में बिजली की वसूली के लिए दुकानदारों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। मेले में आने वाले कारोबारियों को पुलिस अफसर समझाइश दे रहे हैं कि समय रहते अपना सामान समेट लें और मेले को खाली करना शुरु कर दें।
प्राधिकरण द्वारा लाउड स्पीकर द्वारा चेतावनी दी जा रही है कि दुकानदार जनरेटर, गैस की लालटेन का उपयोग नहीं करें। अगर ऐसा करते मिलते हैं तो उनके खिलाफ स त कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि लाइट कटने के बाद क्या होता है। मेले में आने वाले दुकानदारों को समापन होने के साथ ही सामान समेटने की चेतावनी प्राधिकरण के अफसरों द्वारा दी जा रही है। मेले का विधिवत समापन रविवार को हो गया है लेकिन प्राधिकरण ने दुकानदारों को मंगलवार तक सामान समेटने के लिए बिजली दी। मेले में सामान समेटने के लिए दुकानदारों ने भी पहल करना शुरू कर दी है तो कई दुकानदार अभी भी अपना कारोबार कर रहे हैं। इन दुकानदारों को मेला प्रशासन व नगर निगम के अफसर समझाइश देते हुए समय रहते सामान हटाने की चेतावनी दे रहे हैं।
वहीं व्यापार मेले के फेसिलिटेशन सेंटर में लगाए गए शिल्प बाजार में देश भर के शिल्पियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए व्यापार किया। मेला अ'छी तरह से स पन्न हुआ और शिल्पियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, इसके लिए भगवान का धन्यवाद करते हुए सुंदरकांड पाठ का आयोजन शिल्पियों द्वारा किया गया। संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ ही विशाल भंडारा भी आयोजित हुआ। जिसमें मेले में आने वाले व्यापारियों, शिल्पियों के साथ-साथ सैलानियों ने भी प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर व्यापार मेले के पदाधिकारी दुकानदार संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, महेश मुद्गल, अनिल पुनियानी, ललित अग्रवाल, सभापति राकेश माहौर, माहौर समाज राजेश माहौर, डॉ. एमएल माहौर, पवन माहौर, सुंदरकांड कार्यक्रम के संयोजक जीतेन्द्र माहौर, अलताफ खान, चेतन कुमार, भूपेश वर्मा, शानू गुप्ता, सोनम गुप्ता, पूजा सैनी, निखिल गुप्ता सहित कई दुकानदार मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









