सावरकर सरोवर का निर्माण कार्य हो तेजी से-शेजवलकर
Feb 26 2020
ग्वालियर। स्मार्ट सिटी के तहत सावरकर सरोवर को संवारने का काम किया जा रहा है। यह काम तेजी से पूरा होना चाहिए, इसके लिए सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर कही। बुधवार को स्वतंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर सांसद विवेक शेजवलकर व समाजसेवी संगठनों ने नमन किया।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयवीर भारद्वाज ने सांसद को बताया कि सावरकर सरोवर को स्मार्ट सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है, लेकिन पिछले आठ माह से काम ठप पड़ा है। ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर भाग गए हैं, जिससे यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने तुरंत ही सावरकर सरोवर को संवारने का काम देखने वाले स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को आदेशित किया कि जल्द से जल्द कार्य पूरा होना चाहिए, इस दौरान उन्होंने स्वतंत्र्य वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वह देश के विकास में अपना योगदान दें। इस दौरान डॉ. जयवीर भारद्वाज, पवन माहौर, हरिदास अग्रवाल, बाबूलाल चौरसिया, राधेश्याम वर्मा, आनंद माहौर, गुड्डू तोमर, आरती सूर्यवंशी, भगवती देवी, मोहन सिंह बघेल आदि मौजूद थे। वहीं अखिल भारत हिंदू महासभा के मोहनलाल वर्मा, गिरवर पाल, कल्लू पंडित सहित कई कार्यकर्ताओं ने सावरकर को याद कर नमन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









