कड़ी सुरक्षा में मिली परीक्षा सामग्री जूते-मोजे और टोपी न जाएं कक्ष में
Feb 26 2020
ग्वालियर। परीक्षा में नकल न हो इसके लिए केंद्राध्यक्ष अपनी जि मेदारियों को अभी से तय कर लें और परीक्षा कक्ष में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं की दो स्थानों पर तलाशी ली जाए। मु य द्वार पर अलग-अलग कतार लगवाकर परीक्षार्थियों की तलाशी लें इसके लिए महिला शिक्षकों को भी तैनात करें। परीक्षा कक्ष के बाहर तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दें और जूते-मोजे, टोपी कक्ष में न जाएं इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यह बात बुधवार की सुबह शासकीय पद्मा विद्यालय में हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल की परीक्षा सामग्री लेने आए केंद्राध्यक्षों और शिक्षकों से जिला शिक्षाधिकारी विकास जोशी ने कही। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल की परीक्षाएं 2 मार्च से 92 केंद्रों पर शुरू हो जाएंगी जिसमें हजारों परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करेंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश केंद्राध्यक्षों को दिए जा रहे हैं।
बुधवार की सुबह पद्मा विद्यालय में देहात के 31 परीक्षा केंद्रों पर सामग्री का वितरण कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया। परीक्षा सामग्री लेने के लिए सुबह 10.&0 बजे केंद्राध्यक्ष पहुंचना शुरू हो गए जहां शिक्षा विभाग व संभागीय बोर्ड अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए यह बताया। पुलिस की निगरानी में पहुंची थाने 2 मार्च से शुरू होने वाले हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल की परीक्ष के लिए आज बुधवार को पद्मा विद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। परीक्षा सामग्री लेने के बाद केंद्राध्यक्षों ने छात्र सं या के अनुसार मिलान किया और पुलिस की निगरानी में केंद्र के आसपास के थानों में जमा कराया गया।
हायर सेकेण्डरी व हाईस्कूल की परीक्षाएं 2 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा के दौरान दिव्यांग परीक्षार्थियों को अलग से समय दिया गया है। सुबह 9 बजे परीक्षा शुरू होकर दोपहर 12 तक चलेगी, इसके बाद दोपहर एक बजे से दिव्यांग परीक्षार्थियों की परीक्षा शुरू होगी जो 4 बजे समाप्त होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









