मंत्री तोमर ने मेला घूमा
Feb 26 2020
ग्वालियर। प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर अपने समर्थकों के साथ ग्वालियर व्यापार मेला पहुंचे और जमकर मस्ती करते हुए अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।
मंत्री आधा सैकड़ा समर्थकों के साथ कला मंदिर पर एकत्रित हुए और उन्होंने व्यापार मेले में आने वाले व्यापारियों को बधाई दी। मंत्री का स्वागत मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, संचालक शील खत्री, नवीन परांडे, सुधीर मण्डेलिया, व्यापार संघ के अध्यक्ष महेंद्र भदकारिया, अनिल पुनियानी ने किया। मंत्री प्रद्यु न सिंह तोमर पहले रेडियो रूम पहुंचे और इसके बाद सैलानियों को संबोधित किया। उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए सभी को बधाई दी। इसके साथ ही वह पंडित सूप कॉर्नर पहुंचे जहां उन्होंने सूप की चुस्कियां लीं। सूप पीते हुए मेले का भ्रमण किया और पापड़ का स्वाद भी लिया। झूला सेक्टर में पहुंचने के बाद मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ टोरा-टोरा, ब्रैक डांस और नाव झूला झूला। इस दौरान उन्होंने भारत माता के जयकारे भी लगाए। झूले के बाद मंत्री और उनके समर्थक न्यू मद्रास कैफे पहुंचे जहां मंत्री का स्वागत राजकुमार जैन, राजू पाल सहित कई लोगों ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









