कार्य में लापरवाही बरतने पर एक डब्ल्यूएचओ को निलंबित किया दो के एक दिवस का वेतन रोकने के दिये निर्देश

Feb 25 2020

 
ग्वालियर  25 फरवरी 2020 –  नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर सफाई मित्रंे की उपस्थित और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के साथ आवारा जानवर पकडना और अतिक्रमण की गई सड़को से अतिक्रमण हटावाने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है । 
उपायुक्त श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा सुबह 7 बजे शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान दत्त मन्दिर के पास कचरे के ठेर में आग लगी होना पाई गई सम्बं/िात डब्लूएचओ को मौके पर बुलाया गया । उक्त के सम्बं/ा मे पूछे जाने पर संतोषजनक उत्तर नही दिया जिस पर श्री चैहान द्वारा श्री राजकुमार डब्लूएचओ वार्ड क्र 41 को तत्काल ङ्क्तभाव से निलंबित किया गया  ।मौके पर जैटिंग मशीन बुला कर आग को बुझाने का कार्य कराया गया ।
इसके साथ ही वार्ड क्र 35 एवं 37 का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान वार्ड 35 एवं 37 के डब्लूएचओ कार्य से बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये । अनुपस्थित डब्लूएचओ को वेतन वृद्धि रोके जाने हेतु कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए गए, तथा सभी डब्ल्यूएचओ को निर्देशित किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जायेगी । अगर कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित रहता है तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जायेगी