आर्य समाज द्वारा वैदिक सत्संग संपन्न हुआ
Feb 25 2020
ग्वालियर। श्री शारदा विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल मैं आचार्य अशोक कुमार द्वारा वैदिक सत्संग कराया गया जिसमें बच्चों एवं शिक्षकों ने मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुति देकर न सिर्फ ईश्वर की आराधना की बल्कि वातावरण को शुद्ध करने का प्रयास भी किया गया। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य वातावरण को शुद्ध एवं स्वस्थ रखने के साथ-साथ वर्तमान परिस्थिति में बच्चों में संस्कार देकर राष्ट्रहित में सहायक बन सके ऐसे भविष्य को तैयार करना। बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं इसलिए इस भविष्य को सुरक्षित एवं संस्कारी बनाना अत्यंत आवश्यक है। इस वैदिक सत्संग में मंत्रों के साथ यज्ञ के उपरांत भजन एवं कहानी द्वारा सत्संग कर बच्चों में संस्कार देने का प्रयास किया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय की संचालिका श्रीमती रेशू राजावत, सुमित्रा देवनाथ, उर्मिला कैथल, देवेंद्र चौहान, बीएस चौहान, रूबी शर्मा, डोली चतुर्वेदी, निधि भदोरिया, सपना शर्मा, कल्पना चौहान सहित भारी सं या में लोग उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









