बजरंग दल का प्रांतीय अधिवेशन 29 से

Feb 25 2020

ग्वालियर। चिरवाई नाका शिवपुरी लिंक रोड पर बजरंग दल का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। यह प्रांतीय अधिवेशन 29 फरवरी से एक मार्च तक आयोजित किया गया है। यह जानकारी भोपाल से आए विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी ने मीडिया को दी। इस अवसर पर श्री तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर किया। बजरंग दल के प्रांतीय अधिवेशन में दो हजार से अधिक मध्य भारत प्रांत से प्रखंड के दायित्ववान कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में सत्र रखने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक संजय होल्कर, प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा, प्रांत संयोजक सुशील सुडेले द्वारा लिए जाएंगे।
अधिवेशन का उददेश्य संगठन का विस्तार, मध्य भारत प्रांत के सभी ग्राम इकाईयों तक पूर्ण समितियों का गठन करना एवं पुरानी समितियों को सक्रिय करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। आज बजरंग दल संपूर्ण भारतवर्ष से संपूर्ण विश्व का युवा संगठन बन चुका है। संपूर्ण हिन्दू समाज बजरंग दल पर भरोसा करने लगा है। बजरंग दल द्वारा गऊ हत्या, मठ-मंदिर, लव जिहाद, सेवा कार्य करने के कारण समाज में विश्वास प्राप्त किया है। बजरंग दल द्वारा अनेकों रचनात्मक कार्य किए जाते हैं। जिसमें गर्मियों में प्याऊ,मंदिरों पर सत्संग केन्द्र चलाकर, चिकित्सा सेवा एवं आवश्यकता पडऩे पर रक्तदान का कार्यक्रम वर्ष में करते हैं। बजरंग दल सेवा,सुरक्षा, संस्कार के माध्यम से हिन्दू समाज के लोगों को संगठित करता है। बजरंग दल के प्रांतीय अधिवेशन के दौरान एक शोाायात्रा अधिवेशन में आए प्रतिनिधियों के साथ फूलबाग मैदान से मेला ग्राउन्ड तक निकाली जाएगी। इस अवसर पर राजेश तिवारी के साथ प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव, प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा,प्रांत संयोजक सुशील सुडेले, प्रांत सह संयोजक विश्व वर्धन भटट, प्रांत विद्यार्थी प्रमुख रिपुदमन भदौरिया और जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।