मानसिक आरोग्यशाला में स्वस्थ हुए लोगों को पुलिस गार्ड के साथ उनके घर भेजा जायेगा मानसिक आरोग्यशाला प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न
Feb 24 2020
ग्वालियर 24 फरवरी 2020 ग्वालियर मानसिक आरोग्यशाला में उपचार के बाद स्वस्थ हुए 100 से अधिक मरीजों को उनके परिजनों के पास पुलिस गार्ड के साथ भेजा जायेगा। इसके साथ ही ऐसे सभी मरीजों के जिला कलेक्टरों को भी पत्र लिखकर उनके अभिभावकों को सूचित करने तथा अपने परिजनों को ग्वालियर से ले जाने के संबंध में लिखा जायेगा। संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा की अध्यक्षता में सोमवार को मानसिक आरोग्यशाला की प्रबंध समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
आरोग्यशाला प्रबंधन समिति की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक में कलेक्टर श्री अनुराग चौधरीए पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीनए नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिनए आरोग्यशाला की संचालक डॉण् ज्योति बिंदल सहित विभागीय अधिकारी और चिकित्सकगण उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा ने कहा कि मानसिक आरोग्यशाला को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। इसके लिए आरोग्यशाला में उपलब्ध व्यवसायिक दुकानों को टेण्डरिंग करने के साथ.साथ मर्सी होम की 100 बीघा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराए जाने के बाद उसका बेहतर उपयोग आर्थिक सक्षमता के लिए किया जाना चाहिए। संभाग आयुक्त ने बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया कि मानव अधिकार आयोग की ओर से जो अनुशंसाएं की गई हैं उन्हें समय.सीमा में लागू किया जाए। इसके साथ ही जिन अनुशंसाओं को लागू करने में परेशानी है उसका कारण सहित जवाब मानव अधिकार आयोग को भेजा जाए।
बैठक में मानसिक आरोग्यशाला के नवीन नामों के पैनल का अवलोकन करने के बाद नवीन नाम गवर्मेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हैल्थ एण्ड ह्यूमन बिहेवियर ग्वालियर रखे जाने की अनुशंसा की गई। इसका प्रस्ताव शासन स्तर पर भेजा जायेगा। बैठक में मानसिक आरोग्यशाला में स्थित उद्यान को विकसित करने का कार्य नगर निगम के माध्यम से कराने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में मानसिक आरोग्यशाला में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमोंए सेवाओं एवं जांचों का शुल्क निर्धारण के संबंध में भी निर्णय लिए गए। इनमें एमफिल क्लीनिकल साइकोलॉजी पाठ्यक्रम की वर्तमान दर 50 हजार रूपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 75 हजार रूपएए एमफिल साईक्रेर्टिक सोशल वर्क पाठ्यक्रम में 40 हजार के स्थान पर 50 हजार रूपए प्रति वर्षए ओपन वार्ड में प्रतिदिन 25 रूपए के स्थान पर 50 रूपएए ओपन वार्ड प्राइवेट नॉन एसी 150 के स्थान पर 250 तथा ओपन वार्ड प्राइवेट एसी 150 के स्थान पर 500 रूपए करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से मर्सी होम की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के पश्चात उसका सीमांकन कराने तथा बाउण्ड्रीवॉल एवं व्यवसायिक उपयोग हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में मानसिक आरोग्यशाला की व्यवस्थाओं के लिए प्रत्येक माह अपर कलेक्टर श्री किशोर कान्यालए एडिशनल एसपी श्री पंकज पाण्डेयए ईपीडब्ल्यूडी श्री ओमहरि शर्मा एवं अन्य अधिकारियों की एक समिति गठित की गई। यह समिति मानसिक आरोग्यशाला की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने का कार्य करेगी।
संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर ने मानसिक आरोग्यशाला का किया अवलोकन
संभागीय आयुक्त श्री एम बी ओझा एवं कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने बैठक के पश्चात मानसिक आरोग्यशाला का अवलोकन किया। उन्होंने आरोग्यशाला में भर्ती मरीजो से चर्चा भी की। इसके साथ ही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। संभाग आयुक्त श्री एम बी ओझा ने कहा कि आरोग्यशाला में जीर्णोद्धार के पश्चात जो नए कक्ष तैयार किए गए हैं उनका बेहतर उपयोग किया जाए।
कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कहा कि आरोग्यशाला में जो सामग्रियां तैयार की जा रही हैं उसका शासकीय कार्यालयों में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है इस पर भी विचार किया जाए और उस पर अमल किया जाएए ताकि आरोग्यशाला को आर्थिक सहयोग हो सके। उन्होंने संचालक डॉण् ज्योति बिंदल से यह भी कहा िक मानसिक आरोग्यशाला में उपलब्ध स्थल का और बेहतर उपयोग किया जाएए जिससे आरोग्यशाला की व्यवस्थाओं में सुधार होने के साथ.साथ आर्थिक लाभ भी संस्था को मिल सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









