मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन आज मुरार में ग्वालियर दिनांक 24 फरवरी 2020 - नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह दिनांक 25 फरवरी 2020 के अवसर पर 7 नंबर चैराहे के पास मुरार में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराया जा रहा है। इस सम्मेलन में निगम द्वारा लगभग 06 सर्वजातीय कन्याओं के विवाह सम्पन्न कराए जाएंगे। नोडल अधिकारी सुश्री पूर्वी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह सम्मेलन में योजना के अंतर्गत कन्या के खाते में राशि रूपये 48,000/- सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जमा कराई जावेगी। विवाह संस्कार का पूर्ण कार्य निःशुल्क कराया जावेगा तथा दिव्यांग वर-वधू को एक-एक लाख तक की विवाह सहायता दी जावेगी। पात्रता हेतु लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष के प्रमाण पत्र, बैंक खाता नम्बर, आधार नम्बर, समग्र आई.डी., म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा दो-दो फोटो आवेदन पत्र में लगाना अनिवार्य है।

Feb 24 2020