उपायुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को एक दिवस के वेतन काटने दिए निर्देश
Feb 24 2020
ग्वालियर 24 फरवरी 2020 - नगर निगम ग्वालियर के उपायुक्त स्वास्थ्य श्री सत्यपाल सिंह चैहान द्वारा प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण कर सफाई मित्रांे की उपस्थित और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण के साथ आवारा जानवर पकडना और अतिक्रमण की गई सड़को से अतिक्रमण हटावाने की कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है। वार्डों में निरीक्षण के दौरान मिले अनुपस्थित सफाई मित्रांे का एक दिवस के वेतन काटने के साथ ही वैधानिक कार्यवाही की भी चेतावनी दी गई एवं सफाई मित्रांे को निर्देशित किया कि जिस प्रकार आपने स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया था उसी प्रकार हमें वर्ष भर कार्य करना है। शहर को साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उपायुक्त श्री चैहान सुबह 7 बजे विभिन्न वार्डों के निरीक्षण पर निकले। निरीक्षण के दौरान सफाई मित्रों की उपस्थिती चैक की जिसमें वार्ड 45 में 43 सफाई मित्रों मे से 05 अनुपस्थित मिले, वार्ड 18 मे 49 सफाई मित्रों मे से 08 अनुपस्थित एवं वार्ड 56 में 40 सफाई मित्रों में से 01 अनुपस्थित मिले। कुल 132 सफाई मित्रों में से 14 कर्मचारी अनुपस्थित रहे जिनके आज दिवस के वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही वार्ड क्र 45 के डब्लूएचओ सह प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक श्री जगदीश एवं वार्ड 46 के डब्लूएचओ श्री कमल कार्य से बिना सूचना के अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित डब्लूएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के निर्देश दिए गए।
शहर के निरीक्षण के दौरान श्री चैहान द्वारा हुजरात पुल, नया बाजार से सडक किनारे रखे ठेले एवं गुमटियों के कारण यातायात वाधित होता था। जिसपर मदाखलत विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 ठेले एवं 2 काउंटर जप्त किये गए एवं यातायात में वाधित बन रहे 08 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया गय। श्री चैहान द्वारा भोर भ्रमण के दौरान सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया एवं डब्ल्यूएचओ को निर्देशित किया प्रतिदिन शौचालयों को सफाई समय पर की जाये। कहीं भी गंदगी नही मिलना चाहिए
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









