स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र पाकर खिले चहर

Feb 24 2020

ग्वालियर। किसी भी प्रकार के श्रम के बदले में यदि उसका पारिश्रमिक प्रमाण-पत्र के रूप में प्राप्त होता है तो यहाँ पर पैसे का कोई मूल्य नहीं होता हैं क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में इस विशेष सात दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने नि:स्वार्थ जो कार्य किया है उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। शिविर समाप्ति पर प्रमाण-पत्र पाकर एन.एस.एस. स्वयंसेवको के खिले चेहरे। समाज सेवा का यह एक ऐसा माध्यम है जहाँ पर नि:स्वार्थ सेवा की जाती है। यह बात शिविर संचालक डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने कही। शिविर माधव महाविद्यालय व पी.जी.व्ही. महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी के रूप में डॉ. संजय कुमार पाण्डेय, डॉ. राजेश मिश्रा व प्रशान्त पाण्डेय उपस्थित रहे।
समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एन.एस.एस. का ध्येय वाक्य है जिसको पूरा करने के लिये यह स्वयंसेवक 17 फरवरी से 23 फरवरी तक ग्राम ओडपुरा चकलेश्वर महादेव मंदिर तिघरा रोड पर रहे। यहाँ पर रहने के उपरांत शिविर की दिनचर्या के अनुसार अपने आपको अन्य छात्रों के साथ ढाल पाये क्योंकि यह शिविर स्वयंसेवकों को इसी प्रकार के कार्यो के लिए प्रोत्साहित करता है। प्रात: 5.30 बजे जागरण व प्रभात फेरी, व्यायाम, चाय नाश्ते के उपरांत ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमदान, भोजन, दोपहर बौद्धिक सत्र में किसी अतिथि द्वारा व्या यान, ग्रामीण सर्वे, खेलकूद, चाय, व रात्री भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात् यह स्वयंसेवक विश्राम करते हैं। यदि यह दिनचर्या अपने जीवन में उतारते हैं तो उनका जीवन सफल माना जायेगा।
कार्यक्रम में स्वयं सेवक अंकुश अरोरा, संजय यादव, रवि धाकड़, अंकुर चौरसिया, चिरायु बुधौलिया, चिराग, आयुषी, अंजलि, नैना, प्रगति, प्रियंका, शीतल, शिवी, यश विश्वजीत, सोहेल, सचिन आदि लोग उपस्थित थे।