स्त्री रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराने पर प्रसूता को जटिल प्रसव से बचा सकते है- डॉ. गांधी
Feb 24 2020
ग्वालियर। गर्भ धारण करने से पहले ही महिला को स्त्री रोग विशेषज्ञ से चेकअप कराना चाहिए। ऐसा करने से जटिल प्रसव की समस्या से बचाया जा सकता है। किसी महिला को पहले से यदि डायबिटीज है और वह गर्भ धारण करती है तो बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं हो सकता है। अगर पहले ही यह पता चल जाए कि महिला को डायबिटीज है तो उसे दवा देकर डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। महिला यदि एचआईवी से पीडि़त है तो बच्चे को भी यह बीमारी होने की आशंका 40 प्रतिशत संभावना बढ़ जाती है। माता-पिता दोनों को थैलीसीमिया है तो बच्चे को भी थैलीसीमिया होने की संभावना 50 प्रतिशत बढ़ जाती है।
यह जानकारी फॉग्सी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अल्पेश गांधी ने चर्चा के दौरान दी। वे कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित एमपॉग्स 2020 भाग लेने आए थे। डॉ. अल्पेश ने बताया कि हमारे देश में लोग शादी के पहले कुंडली दिखाने के लिए ज्योतिष के पास तो जाएंगे लेकिन डॉक्टर के पास नहीं जाते है। डॉक्टर के पास मरीज तब आते है जब प्रसव होने का समय आ जाता है। ऐसे में कई बार जांच में पता चलता है कि महिला को थायराइड, ब्लडप्रेशर और शुगर जैसी बीमारियां है जो होने से बच्चे को नुकसान पहुंचा चुकी होती है।
डॉ. अल्पेश ने आगे बताया कि कुछ देशों में तो ऐसे कानून है कि शादी से पहले ही कुछ जांचें सभी को करानी पड़ती है। अगर किसी महिला को थैलेसीमिया है और उसकी शादी भी ऐसे व्यक्ति से हो जाए जिसे थैलेसीमिया हो तो उसके बच्चे का थैलेसीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए शादी से पहले छॉ. को दिखाना चाहिए।
डॉ. अल्पेश ने बताया कि महिला दिवस 8 मार्च को फॉग्सी द्वारा देश के 205 शहरों में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों के परिवार व सीआरपीएफ के जवानों के परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे। एमपॉग्स की अध्यक्ष डॉ. ज्योति बंदल ने कहा कि ग्वालियर सहित प्रदेशभर में महिला पुलिस अधिकारियों व उनकी पत्नियों के लिए शिविर आयोजित होगा। कार्यशाला में डॉ. अरूणा कुमार ने सुरक्षित प्रसव कैसे कराया जाए इस विषय पर बताया। कार्यक्रम में जीआरएमसी की पूर्व डीन डॉ. शैला सप्रे व डॉ. बीना अग्रवाल, डीन डॉ. सरोज कोठारी, इन्दौर कॉलेज की डीन डॉ. ज्योति बिन्दल, कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. रोजा ओल्याई, दतिया मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. राजेश गौर उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









