थाटीपुर स्थित बैरिक क्वार्टर 11 नंबर लाइन में करीब एक-डेढ़ महीने से पुलिया को सफाई के नाम पर तोड़ दिया गया जिस कारण से वहां रहने वाले रहवासियों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहां के निवासियों ने इस समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है परंतु आज दिनांक तक इस समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 24 के पूर्व पार्षद दिनेश दीक्षित, भाजपा के कर्मठ सील कार्यकर्ता बबलू राणा ने पीडब्ल्यूडी एसडीओ रविंद्र कुशवाह को मौका मुआयना करा कर समस्या से अवगत कराया एवं निवेदन किया कि इस समस्या को जल्द से जल्द निराकरण कराएं, एसडीओ रविंद्र कुशवाह ने आश्वासन दिया कि इस कार्य को 3 से 4 दिनों में प्रारंभ करा कर जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण किया जाएगा, इस अवसर पर प्रशांत चतुर्वेदी, विकास सिंह अग्रवाल, सोहेल खान, राजू गुर्जर, ऋषभ कटारे आदि भाजपा कार्यकर्ता मोके पर उपस्थित रहे।

Feb 24 2020