ग्वालियर व्यापार मेला और ऊंचाइयां छुए इसके लिए प्रयास किए जाएंगे: तोमर

Feb 24 2020

 ग्वालियर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर ने माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया की सोच थी कि शहर सुंदर, स्वच्छ, शिक्षित हो एवं नागरिकों को मनोरंजन के साधन भी मिलें। उन्ही की भावनाओं के अनुरूप ग्वालियर व्यापार मेले का आयोजन वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष ल बी अवधि तक चले मेले के लिए ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण बधाई का पात्र है। श्री तोमर मेला रंगमंच पर ग्वालियर व्यापार मेले के समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को मु य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ग्वालियर व्यापार मेला के सफल आयोजन में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में विधायक मुन्नालाल गोयल, संत कृपाल सिंह, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल, उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, सदस्यगण के रूप में नवीन परांडे,  शील खत्री, मेहबूब भाई चैनवाले, सुधीर मंडेलिया, मेला व्यापारी संघ के सचिव महेश मुदगल, मेला प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र गंगवाल, कृष्णराव दीक्षित सहित व्यापारी एवं दुकानदार आदि उपस्थित थे। मंत्री तोमर ने पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वे जनता के सेवक होने के नाते विश्वास दिलाते हैं कि ग्वालियर के मान-समान के लिए वे कभी पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का व्यापार मेला और भव्य एवं ऊँचाईयां छुए, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे। श्री तोमर ने कहा कि मु यमंत्री कमल नाथ और पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों का परिणाम है कि ग्वालियर व्यापार मेले मे ऑटोमोबाइल सेटर में लोगों को रोड टैक्स में छूट का लाभ मिल रहा है। इसके लिए मु यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री के प्रति हम सभी आभारी हैं।
उन्होने कहा कि ग्वालियर का व्यापार मेला भव्य और ऊँचाईयां छुए एवं मेले स्वरूप में सुधार में योगदान देने के लिए लोगों से सुझाव एवं मार्गदर्शन भी मांगा जायेगा। इसके लिए 25 फरवरी को मेला प्रांगण में समाज के सभी वर्गों के लोगों के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी चर्चा कर सुझाव लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेला प्राधिकरण ऐसा प्रयास करे कि ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष भर आयोजित हो। जिससे जहां सौलोनियों को मनोरंजन के साथ-साथ उनकी जरूरत की चीजें एक ही स्थान पर वर्ष भर खरीदने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय दुकानदारों एवं शिल्पियों को भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विधायक मुन्नालाल गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दो वर्षों के दौरान ग्वालियर व्यापार मेले की रौनक में काफी इजाफा हुआ है। इसके पीछे प्रदेश के मु यमंत्री कमल नाथ एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी की यह जि मेदारी है कि ग्वालियर व्यापार मेला वर्ष भर लगे और यह कैसे आगे बढ़े, इसके लिए हम सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि दंगल के मैदान के लिए उनके द्वारा विधायक निधि से 20 लाख रूपए दिए जायेंगे।