सुबह ठंड रही, दोपहर से पहले तपाया सूरज ने
Feb 23 2020
ग्वालियर। कोहरे ने रविवार को फिर अपना प्रभाव कायम रखा, जिसके चलते सुबह नौ बजे तक ठंड का असर बना रहा, वहीं सात किलोमीटर प्रति घंटे की र तार से चली सर्द हवा ने भी सिहराकर रख दिया। कोहरे के कारण दृश्यात फिर घटकर 1500 मीटर रह गई। इसका बड़ा असर जहां शहर की सड़कों पर दिखा, वहीं बाहरी क्षेत्र और हाइवे पर कोहरे का असर इतना अधिक था कि वाहनों को चलाना लगभग मुश्किल था, ऐसे में वाहनों के पहिए जहां थे वहीं थम गए और इन्हें सड़क किनारे लगा दिया गया। सुबह दृश्यता घटकर 1500 मीटर रह गई थी, रात में हालात इससे भी खराब थे। सुबह न्यूनतम पारा 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नमी बढऩे से आद्र्रता फिर उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। यह 98 प्रतिशत रही। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल भले ही कोहरे को चीरकर धूप की किरणों ने अपने पैर जमीन पर पसार दिए हों, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म नहीं हुआ है, पूर्वी राजस्थान में बने ऊपरी चक्रवात और उत्तरी हवा के टकराहट के चलते फिर गरज के साथ छीटें पडऩे व कोहरा छाने की संभावना है। इश तरह के हालात आने वाले 24 घंटे तक बने रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









