आखिरी संडे: मेले में हो रही धन वर्षा
Feb 23 2020
ग्वालियर। मेले के हर सेक्टर में सैलानियों की भीड़ सुबह से ही नजर आ रही है, छोटे कारोबारियों से लेकर बड़े-बड़े शोरूमों पर सैलानी पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। मेले में इस बार नामी-गिरामी इलैक्ट्रोनिक शोरूम नहीं लगे हैं, लेकिन जो लगे हैं उन पर सैलानी पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर भी सैलानियों से गुलजार नजर आ रहा है। मेले के अंतिम दौर में वाहनों की खरीदारी जमकर हो रही है तो वहीं घर गृहस्थी के सामान से लेकर घर को डेकोरेट करने और कपड़े खरीदने के लिए भी सैलानी दुकानों पर खड़े नजर आ रहे हैं। मेले का समापन रविवार देर शाम 23 फरवरी को किया जाएगा जिसके चलते आखिरी संडे होने से हर सेक्टर सैलानियों से गुलजार हो गया।
समापन से पहले यानिकि आखिरी संडे के दिन सुबह से ही सैलानी परिवार सहित मेले की ओर रुख कर रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक मेले के हर सेक्टर में लोगों का हुजूम नजर आ रहा है। मेले से खरीदारी का पहले से ही मन बना चुके परिवार आज खरीदारी के लिए पहुंचे और जमकर घरेलू उपकरण से लेकर कपड़े, क्रॉकरी व आम जरूरत का सामान खरीदा। मेला देखकर वापस लौट रहे लोगों को घर वापसी के लिए विक्रम व ऑटो के लिए सड़क पर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। मेले में बढ़ी भीड़ का निजी ट्रांसपोर्ट वाहनों ने जमकर फायदा उठाया और सवारियों से दोगुना किराया वसूल किया।
रविवार को मेले में इतनी अधिक भीड़ है कि झूला सेक्टर में लगे आधा सैकड़ा से अधिक झूलों का आनंद लेने के लिए लोगों को आधे से एक घंटे तक लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। ग्राहकों की अधिक भीड़ को देखते हुए कुछ झूले वालों ने ज्यादा कमाई के उद्देश्य से झूले के दाम बढ़ा डाले। बढ़े दाम को लेकर झूला संचालकों और ग्राहकों के बीच नोक झोंक भी हुई, लेकिन रविवार को झूले वालों की मर्जी ही ग्राहकों पर भारी पड़ी। वहीं डिजनीलैंड में झूले झूलने के लिए अच्छी खासी भीड़ नजर आ रहे हैं। क्योंकि यहां 100 रुपए में 6 झूले झूलाए जा रहे हैं।
रविवार को व्यापार मेले में सुबह से ही सैलानियों की भीड़ लगी हुई है और आखिरी संडे को खरीदारी हो रही है, लेकिन मौसम के मिजाज को देखकर व्यापारी सहमे हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि मौसम इस तरह रहा तो कारोबार करोड़ों के पार पहुंचेगा, लेकिन अगर बारिश हो गई तो संडे पीट जाएगा। व्यापारी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि इसी तरह मौसम बना रहे।
रविवार को सुबह से ही मेला देखने और दुकानदारी करने के लिए लोगों का हुजूम पहुंचना शुरू हो गया। मेले में स्थित कार पार्किंग व दुपहिया वाहन पार्किंग वालों की अधिकता के चलते दोपहर बाद हाउसफुल हो गईं, जो सैलानी परिवार कार व बाइकों से मेला देखने पहुंचे उनको गाड़ी पार्क करने के लिए लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा।
व्यापार मेले में सुबह से ही सैलानियों की भीड़ बढऩे से दुकानदारों के जहां चेहरे खिले हुए हैं तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने वाले पुलिसकर्मी भी सतर्क बने हुए हैं। आज भारत बंद का एलान किया गया है। बंद समर्थक मेले में पहुंचकर व्यापारियों और सैलानियों के साथ बदसलूकी न करें इसे देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। रविवार सुबह मेला खुलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मेले में पहुंचकर भ्रमण किया और ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए।
रविवार को अंतिम दौर में हर सेक्टर में सैलानी ही सैलानी नजर आ रहे हैं। सैलानियों की भीड़ बढऩे से लोगों को निकलने में परेशान होना पड़ रहा है। सैलानियों की परेशानी को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हाथ ठेलों को खदेड़ दिया और समझाइश दी कि वह सेक्टरों और छतरियों के बीच बिल्कुल भी न आएं, अगर आते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। मेले के मु य द्वार से लेकर भीड़ भरे सेक्टरों में पुलिस सीसीटीवी कैमरों से नजर रखे हुए है।
25 तक मिलेगी छूट
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि मेले का समापन भले ही रविवार को हो जाए, लेकिन सैलानियों को 25 फरवरी की रात 12 बजे तक वाहन खरीदने पर परिवहन विभाग द्वारा राहत दी जाएगी। व्यापारियों को भी 25 फरवरी तक बिजली दी जाएगी, इसके बाद 26 फरवरी से अंधेरे में दुकानदारों को रहना पड़ेगा, इसलिए समय रहते अपना सामान समेट लें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









