चर्चित हत्या कांड का आरोपी हरि ओम भदौरिया गिर तार
Feb 23 2020
ग्वालियर। आरोपी परमाल सिंह तोमर द्वारा अपने साथी राधे तोमर, सोनू तोमर व आशु तोमर, संजय तोमर, रमन चौहान ,भाई जी चौहान, हरि ओम भदौरिया व मनोज चौहान व अन्य साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश पर से मां वैष्णव पुरम हजीरा पर पंकज सिकरवार की पिस्टलों से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर हत्या की थी जिस पर थाना हजीरा पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। उक्त अपराध में आरोपी राधे तोमर ,बालिस्टर राजावत, शैलू तोमर, राघवेंद्र तोमर, तारे तोमर, गुलशन तोमर, अजय उर्फ सोनू तोमर, भाईजी उर्फ नीरज चौहान, परमाल तोमर, रामू तोमर को पूर्व में गिर तार किया जा चुका है। शेष आरोपी 30,000 -30,000रुपये के ईनामी सोनू तोमर निवासी चिन्ते का पुरा व आशु तोमर निवासी भोंनपुरा, 10,000-10,000 रुपये के ईनामी रमन चौहान निवासी गदाई पुरा व संजय तोमर निवासी नई कॉलोनी न बर 2 व 5000-5000 रुपये के ईनामी हरि ओम भदौरिया निवासी माड़ेंन व मनोज चौहान निवासी गदाई पुरा व अजय भदौरिया निवासी माड़ेन की तलाश जारी थी। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीतभसीन निर्देशन में फरारी बदमाशों की गिर तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पुलिस अधीक्षक महाराजपुरा रवि भदौरिया की सूचना पर पुलिस थाना हजीरा ग्वालियर टी आई आलोक परिहार ने अपनी टीम के साथ दाने बाबा मंदिर के पास ग्वालियर से 5,000 रुपये का ईनामी हरि ओम भदौरिया उर्फ जितेंद्र सिंह भदौरिया पुत्र राज कुमार सिंह भदौरिया उम्र 25 वर्ष निवासी माड़ेन भिंड को गिर तार किया। पंकज सिकरवार हत्या कांड के षड्यंत्र में आरोपी हरि ओम भदौरिया शामिल था। पुलिस थाना हजीरा व क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राम मानहड़ (माड़ेन) में कई बार दबिस दी थी।
गिर तारी में पुलिस टीम की भूमिका - एसआई अभिलाख सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, आरक्षक लेखराज गुर्जर, जनक सिंह, शिव सिंह, पंकज तोमर, अशोक सिकरवार व राहुल राजावत की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









