कांग्रेस ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रृद्धांजली अर्पित की

Feb 22 2020

ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन पर भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री पत्रकार स्वतंत्रता संग्राम सैनानी मौलाना अबुल कलाम आजाद की 62वीं पुण्यतिथि पर भावभींनी श्रृद्धांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ आजाद साहब के चित्र पर माल्यपर्ण कर हुआ। श्रृद्धांजली सभा का संचालन जिला प्रवक्ता आनंद शर्मा ने किया। 
 डॉ देवेन्द्र शर्मा ने भारत के प्रथम षिक्षा मंत्री मोलाना अबुल कलाम आजाद को नमन करते हुए कहा कि 18 नवबंर 1888 को मक्का साउदी अरब में जन्मे। इनके पिता मौह मद खेरूउद्दीन अफगान छोड़कर 1890 में भारत आ गए, भारत आने के पश्चात बचपन से ही श्री आजाद साहब भारत की आजादी के सपने देखने लगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसा वादी विचारो से प्रभावित हुए। हिंदु मुस्लिम एकता के पक्षधर रहे 1923 में अ.भा. कंाग्रेस कमेटी सबसे कम उम्र के अध्यक्ष निर्वािर्चत हुए, 1940 एवं 1945 में भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, 1952 में आजादी के बाद उप्र के रामपुर जिले से सांसद निवार्चित होकर भारत के पहले षिक्षा मंत्री बने। असहयोग आदोंलन में प्रमुख भूमिका निभाई, 22 फरवरी 1958 को उनका इंतकाल हुआ। एैसे महान नेता के पदचिन्हों पर चलना हम सभी का दायित्व है। 
श्रृद्धाजंली अर्पित करने वालो में अशोक शर्मा, राजकुमार शर्मा, अमर सिंह माहोर,उमाशंकर सोनी, श्रीमती सरोज मिश्रा, श्रीमती माधवी डिगे, जेएच जाफरी, आनंद शर्मा, गुरूमुख करोसिया, गोरव भोंसले, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, दिनेष जेन, संजय फड़तरे, ओमप्रकाष दुबे, रामनरेष परमार, नत्थू सिंह जादोन, कुलदीप मगरैया, आसिफ अहमद, एलएन शाक्यवार, सुरेष पाल, मुकेष कुमार, बुंदु खान सहित अनेक कंाग्रेसजन स मलित थे।