प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ पर सेमिनार आज

Feb 22 2020

ग्वालियर। एमपी स्टेट प्रेसिडेंट डॉक्टर ज्योति बिंदल एवं गोग्स की प्रेसिडेंट डॉक्टर यशोधरा गौर ने पत्रकारों को बताया कि प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की मध्य प्रदेश की सोसायटी का स्टेट कॉन्फ्रेंस एवं एमपाग्स 2020 क्लीनिक अपडेट ग्वालियर में आज 23 फरवरी को एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस श्री शीतला सहाय ऑडिटोरियम कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित की गई है।
कॉन्फ्रेंस संपूर्ण राज्य प्रदेश एवं देश से विषय विशेषज्ञ फॉग्सी के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर अल्पेश गांधी इस कांफ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे। वह विषय विशेषज्ञ हाई रिस्क प्रेगनेंसी में गर्भ पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान विकल्प पर उद्बोधन देंगे। कॉन्फ्रेंस में संपूर्ण प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के प्राचार्य विभाग विशेषज्ञ भाग लेंगे, एवं व्या यान देंगे। एवं एमवाग्स के पूर्व अध्यक्ष का स मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।