विधायक पाठक ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Feb 22 2020

ग्वालियर। ओल्ड हाई कोर्ट रोड से ऊंट पुल तक ट्रैफिक के लोड को कम करने के लिए ऊंट पुल के समानांतर रोड पुल जैसी बनाने का सुझाव ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिया। इस सुझाव का बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने समर्थन किया इसी की अगली कड़ी में विधायक प्रवीण पाठक ने अधिकारियों के साथ ऊंट पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया, इस निरीक्षण के दौरान ईई पीडल्यूडी ब्रिज सेशन मोहर सिंह जादौन, एडीएम किशोर कन्याल, एडिशनल एसपी पंकज पांडे, ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नौटिया सहित तमाम अधिकारीगण उपस्थित थे।
गत दिवस कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक ने ऊंट पुल के आसपास के क्षेत्र में आए दिन ट्रैफिक जाम रहने की स्थिति से निजात दिलाने के लिए सुझाव दिया, जिस सुझाव को बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी सराहा विधायक श्री पाठक ने ऊंट पुल के समानांतर लोहिया बाजार वाले कट से लेकर सामने किताब घर की ओर पुल के समानांतर ही एक रोड बनाने का सुझाव दिया, इस पर तय किया गया पीडल्यूडी, स्मार्ट सिटी, नगर निगम और ट्रैफिक के अधिकारीगण एक्सपट्र्स के साथ फिजिकल स्टडी करें, क्षेत्र का निरीक्षण करें। उसी तारतय में विधायक श्री पाठक ने अधिकारियों के साथ ऊंट पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद विधायक श्री पाठक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र ही इसकी स्टडी कर प्लान बनाकर आगे की कार्रवाई की जाए।