घने कोहरे के साथ सर्द हवाओं ने दिलाया ठंड का अहसास
Feb 22 2020
ग्वालियर। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के चलते लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंड का अहसास हो रहा है। पिछले कई दिनों से दिन में पड़ रही तेज धूप के चलते लोागों ने जहंा ठंड की रवानगी मान ली है लेकिन रह-रह कर चल रहीं ठंडी हवाएं अभी लोगों को सर्द मौसम का अहसास करा रहीं है। शनिवार सुबह भी मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिला सुबह-सुबह जब लोग घर से बाहर निकले तो कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रहीं थी मौसम विभाग ने 23 फरवरी के बाद बादल छाने और बारिष की भी संभावना जताई है।
जिन लोगों ने गर्मी को देखकर हल्के पतले कपड़े पहनना शुरू कर दिए थे उन्होंने सुबह सर्दी को देखकर गर्म कपड़े फिर से निकाले और पहने। इधर सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग और बच्चों को हुई। सूरज के निकलने के बाद जब मौसम साफ हुआ तो आंशिक राहत मिली।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









