बजरंग भक्त मंडल ने निराश्रित वृद्धजनों को फलाहार कराकर मनाया महाशिवरात्रि का पर्व
Feb 21 2020
ग्वालियर। महाशिवरात्री पर बजरंग भक्त मंडल ने जागृति नगर लक्ष्मीगंज स्थित वृद्धाश्रम में निराश्रित वृद्धजनों को फलाहार कराकर मनाया पर्व। मंडल के सदस्यों ने आपसी सहयोग द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व पर वृद्धजनों के साथ मनाने का विचार किया। उक्त कार्यक्रम में मंडल के सदस्यों ने अनुदान राशि देकर, स्वयं श्रमसेवा देकर सहयोग किया।
अयोजन हेतु प्रात: 10 बजे प्रसादी तैयारी सामग्री एकत्रित कर आश्रम में ही व्यंजन शाला में प्रसादी तैयार की, तत्पश्चात महादेव एवम् गिर्राज जी को भोग लगाकर प्रसादी वितरण कर फलाहार कराया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष आशीष मंगल, मुकेश खंडेलवाल, प्रेम गोयल, नरेंद्र शर्मा, लेखराज प्रेमानी, अरविंद मित्तल, नंदकिशोर गोयल, विपुल गोयल, जितेंद्र गोयल, अमन गर्ग, सौरभ अग्रवाल, रामकिशोर मंगल, मनोज बंसल, निक्की मंगल, विशाल गुप्ता आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









