समझौता देशों के बीच होता है, व्यक्तियों के बीच नहीं: दिग्विजय

Feb 20 2020

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा तंज कसा। सिंह ने गुजरात के अहमदाबाद में होने वाली मोदी-ट्र प समिट को लेकर कहा कि समझौता दो देशों के बीच होता है, दो व्यक्तियों के बीच नहीं। लेकिन जो भी हो देश हित में होना चाहिए।
गौरतलब है कि मोदी-ट्र प समिट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे इसमें ट्रेड डील हो सकती है। वहीं बीते रोज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र प ने एक वीडियो जारी कर ऐसे किसी समझौते की संभावना से इंकार किया है। सिंह ने सिंधिया के कुछ रोज पहले सड़क पर उतरने के बायन पर कहा कि वह पार्टी के बड़े नेता हैं और पार्टी में किसी प्रकार की गुटवाजी नहीं है। हमारी सरकार वचन पत्र के हर वादे को पूरा करेगी। अभी तो एक साल ही बीता है। पूर्व मु यमंत्री दिग्विजय सिंह एक कार्यक्रम में शिरकत करने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को इंदौर-इंटरसिटी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से चचा में ये बातें कहीं। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर श्री सिंह का स्वागत एपेक्स बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया।